उतरौली गांव में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में खेलते गाजीपुर एलेवन और उसिया के खिलाड़ी। संवाद
रेवतीपुर। विकासखंड क्षेत्र के उतरौली गांव के स्टेडियम में शनिवार को स्व. विश्राम सिंह यादव स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें गाजीपुर इलेवन ने उसिया को 4-2 से हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इसके पूर्व मुख्य अतिथि जनजाति मोर्चा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष विनोद खरवार ने फीता काटा और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। मैच के 15वें मिनट में उसिया के सलाम ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त बना ली। इसके पांच मिनट बाद ही गाजीपुर इलेवन के टीपू ने गोल कर स्कोर को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। मैच के 35वें मिनट में उसिया ख्वाबु ने टीम के लिए दूसरा गोल किया।
इस तरह उसिया मध्यांतर तक 2-1 से अपनी बढ़त कायम रखा। मध्यांतर के बाद मैच के 50वें मिनट में गाजीपुर इलेवन के नीरज ने गोलकर स्कोर 2-2 की बराबरी पर ला दिया। मध्यांतक के बाद गाजीपुर इलेवन ने उम्दा खेल का प्रदर्शन किया। इसका फायदा उसे मैच के 60वें और 70 वें मिनट में मिला। 60वें मिनट में टीपू अपनी दूसरा गोल और 70वें मिनट में राजेश ने एक गोल कर टीम को 4-2 से बढ़त दिया, जो मैच के अंत तक कायम रहा। अंतिम सिटी बजते ही गाजीपुर इलेवन ने फाइनल में 4-2 से जीत दर्ज की। मैच के निर्णायक भूमिका मेहरुद्दीन खान और कमेंट्री चंदन पांडे ने की। अंत में मुख्य अतिथि जनजाति मोर्चा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष विनोद खरवार ने गाजीपुर इलेवन को विजेता ट्रॉफी और इसी टीम के राजेश को मैन ऑफ द टूर्नामेंट की ट्रॉफी प्रदान किया। इस अवसर पर चंदन सिंह, राज नारायण सिंह, मोती यादव, रघुराज प्रताप सिंह, विजय शंकर पाल आदि मौजूद रहे।