फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: गौतम स्पोर्ट्स अकादमी के बॉक्सरों ने जीती ट्रॉफी

विज्ञापन
जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता की विजेता ट्रॉफी व मेडल के साथ गौतम स्पोर्ट्स अकादमी के मुक्के
विज्ञापन
औड़िहार। क्षेत्र के गैवीपुर स्थित गौतम स्पोर्ट्स अकादमी में बुधवार को चतुर्थ जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता आयोजित थी। देर रात तक चली इस प्रतियोगिता में 15 स्वर्ण, 7 रजत और 4 कांस्य पदक के साथ मेजबान गौतम स्पोर्ट्स अकादमी के बॉक्सरों ने विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। क्रीड़ा भारती गाजीपुर की टीम 11 स्वर्ण, 4 रजत और 2 कांस्य पदक जीतकर उपविजेता बनी। प्रतियोगिता में तीसरा स्थान एसकेबीएम इंटर कॉलेज को मिला। यहां के खिलाड़ियों ने 9 स्वर्ण, 8 रजत और 2 कांस्य पदक जीता। शाह फैज पब्लिक स्कूल को चौथा, सनबीम स्कूल दिलदारनगर पांचवें, रामदूत इंटरनेशनल स्कूल छठवें, नोबेल सीनियर सेकेंड्री स्कूल को सातवां, सद्दाम बॉक्सिंग क्लब को आठवां, वसीम बॉक्सिंग सेंटर को नौवां और वेद इंटरनेशनल स्कूल को दसवां स्थान प्राप्त हुआ। गौतम स्पोर्ट्स अकादमी के निदेशक और जिला मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि अकादमी में यह प्रतियोगिता विगत चार वर्षों से लगातार आयोजित हो रही है। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में वाराणसी के गोपाल बहादुर शाही, नैनिका, अजहर खान, अब्दुल मलिक खान, मुनीब सिंह यादव, संजीव कुमार, सद्दाम खान थे। समापन समारोह के मुख्य अतिथि वेद इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक पंकज श्रीवास्तव ने विजेता खिलाड़ियों को पदक एवं ट्रॉफी प्रदान किया। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट बॉक्सिंग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष वसीम अहमद, अकादमी के सदस्य शिवम दुबे, आशुतोष त्रिपाठी, विवेक त्रिपाठी, डाॅ. पीएन सिंह, संजय सिंह, अभय सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें