चोरों ने टिनशेड हटाकर चुराई 11 पेटी देशी शराबदुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के जफरपुर देशी शराब की दुकान का चोरों ने शनिवार की रात टिन शेड हटाकर 11 पेटी देशी शराब पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। धमराव गांव निवासी सेल्समैन झूरी यादव ने बताया कि थाने से महज 50 मीटर की दूरी पर देशी शराब की दुकान है। चोर रात में टिन शेड हटाकर 11 पेटी देशी शराब उड़ा ले गए। पीड़ित ने बताया कि पांच दिन पूर्व देर शाम आठ बजे एक बाइक पर तीन सवार बदमाशों ने पिस्टल के बल पर कैश लूटने की कोशिश की थी। गोली भी चलाया, संयोग से गोली ईंट की दीवार में जाकर लगी थी। पुलिस इस मामले में मुकदमा भी दर्ज कर चुकी है, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। थानाध्यक्ष पन्नेलाल ने बताया की मामले की छानबीन की जा रही है।