फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में जगह-जगह हफ्ते भर पड़ा रहता है कूड़ा, पीजी कालेज के सामने बना डंपिंग ग्राउंड

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में कूड़ा उठाने और उसे डंप करने की समस्या को लेकर नगरवासियों को आये दिन जूझना पड़ रहा है। नगर पालिका की तरफ से शहर के सभी पचीस वार्डों में सफाई की व्यवस्था के लिए कर्मचारियों की तैनाती की गई है। परंतु कर्मचारियों की ओर से सफाई के बाद कूड़े को कई जगहों पर डंप करने से लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। लोगों का कहना है कि शहर के कई इलाकों में हफ्ते-हफ्ते भर कूड़ा नहीं उठने से संक्रामक बीमारी के इस मौसम में आसपास के लोगों को संक्रमण फैलने का अंदेशा है। रविवार को शहर के शास्त्री नगर, बंशी बाजार, दुर्गा चौक और पीजी कालेज के सामने कूड़ा उठाने और डंपिंग ग्राउंड की समस्या को लेकर लोग काफी मुखर दिख रहे थे। पीजी कालेज के प्रीसिंपल डॉ. समर बहादुर सिंह का कहना है कि गेट के सामने इतने बड़े क्षेत्र को कूड़ा डंपिंग ग्राउंड बना दिया गया है। जो बिल्कुल शोभा नहीं देता। कूड़ा फेकने वाली जगह के सुंदरीकरण को लेकर कई बार नगर पालिका और जिला प्रशासन से गुहार लगाई गई। लेकिन आज तक इस पर कोई सुनवाई नहीं हुई। यहां कूड़े के अंबार से बदबू आता है और सड़कों पर कूड़ा फैल जाने से छात्रों को आने-जाने में काफी परेशानी होती है। जबकि इतने बड़े कालेज के सामने कूड़े का अंबार लगा ही नहीं होना चाहिए। उनका कहना था कि उस जगह पर पार्क बनाने को लेकर कई बार कहा जा चुका है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं, शास्त्री नगर कालोनी में एक मंदिर के पास कूड़े के ढेर को लेकर कालोनी के लोगों में गुस्सा है। वहां के सोनू सिंह और लोरिक यादव का कहना है कि सावन का महीना शुरू हो गया है। चारो तरफ सफाई हो रही है लेकिन यहां मंदिर के पास आज भी कूड़े का ढेर लगा हुआ है। एक-एक हफ्ते पर कूड़े की गाड़ी आती है जिससे सड़कों पर कूड़ा फैला जाता है। आवागमन में भी समस्या आती है और दुर्गंध से आसपास के लोगों को काफी परेशानी होती है। संक्रामक बीमारी के इस मौसम में कूड़ा से संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। जिस पर नगर पालिका का कोई ध्यान नहीं है। उधर, बंशी बाजार स्थित उद्यान विभाग के पीछे तालाब किनारे कूड़े का अंबार लगने से वहां डंपिंग ग्राउंड बनने को लेकर लोगों की शिकायते हैं। कालोनी के लोगों का कहना है कि कई बार यहां कूड़े की डं पिंग नहीं करने को लेकर नगर पालिका से शिकायत की गई। लेकिन तालाब के किनारे कूड़ा डालना जारी है। जिससे कूड़ा सड़-गल कर भूमिगत जल तक पहुंच रहा है और उसे भी दूषित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें