फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: आउटसोर्स कर्मचारियों की हड़ताल से लगे कूड़े के ढेर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगंज। शासन द्वारा तय से कम मानदेय और प्रतिमाह पीएफ कटौती की मांग को लेकर नगर पंचायत बहादुरगंज के आउटसोर्सि कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। शनिवार को भी कर्मचारी काम पर नहीं लौटे।
इसके चलते गलियों और मुहल्लों में कूड़े के ढेर लगे रहे। दो दिन का कूड़ा एकत्र होने के कारण उसमें से दुर्गंध उठती रही। इससे मुहल्ले के लोगों के साथ-साथ राहगीरों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। सफाई की समस्या का समाधान नहीं होने से लोग नगर पंचायत प्रशासन को कोसने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने आउट सोर्सिंग कर्मचारियों से वार्ता कर समाधान की बात कही। कर्मचारियों को आश्वासन दिलाया की एक सप्ताह में समस्या का समाधान किया जाएगा। आउटसोर्स कर्मी रविवार से काम पर लौटने को राजी हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें