थाना क्षेत्र के गदनपुर से पुलिस टीम ने बुधवार को दो गैंगेस्टर वांछितों को धर-दबोचा। पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया।अपराध पर अंकुश एवं अपराधियों की धर-पकड़ को लेकर पुलिस टीम लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। भ्रमण टीम को देख गदनपुर बहुरा सड़क पर दो संदिग्ध युवक गांव की ओर भागने लगे। पुलिस कर्मियों ने उन्हें दौड़ाकर धर-दबोचा। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम भुजाड़ी गांव निवासी आशीष यादव और नीरज यादव बताया। पुलिस ने दोनों वांछितों का चालान कर दिया। संवाद