जमानिया। स्थानीय पुलिस टीम ने बुधवार को देवाबैरनपुर गांव के पास शादियाबाद के कनवाने निवासी अरविंद भारद्वाज, रामपुर उर्फ सलेमपुर निवासी विनोद बिंद और ताजपुर निवासी बलिस्टर यादव को धर-दबोचा। पूछताछ के बाद तीनों का पुलिस ने चालान कर दिया। कोतवाल राजीव सिंह ने बताया कि गैंगेस्टर एक्ट के वांछित तीनों आरोपियों की तलाश की जा रही थी। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह, उपनिरीक्षक मंशाराम गुप्ता, वीरेंद्र कुमार राय, श्रीराम सिंह, सुशील कुमार, दिवाकर कुमार, विपिन तिवारी मौजूद रहे।