मुहम्मदाबाद। कोतवाली क्षेत्र के गौसपुर गांव के सामने एनएच-31 पर बुधवार की शाम ट्रक की चपेट मे आने से साइकिल सवार किशोर की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक मौके पर छोड़ कर फरार हो गया। गौसपुर गांव निवासी सेराज अंसारी (12) साइकिल से कही से आ रहा था। भरौली से गाजीपुर की तरफ जा रहे ट्रक की चपेट में आ गया। मौके पर उसकी मौत हो गई। सेराज दो भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था। पिता असलम अंसारी राजमिस्त्री हैं। मृतक की मां का पहले ही इंतकाल हो चुका है। कोतवाल अशेषनाथ सिंह ने बताया कि तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।