फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: गिरोह के सरगना समेत दो पर लगा गैंगस्टर एक्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र में सक्रिय एक संगठित अपराधी गिरोह पर कानून का शिकंजा कस दिया गया है। पुलिस ने इस गैंग के सरगना सहित दो लोगों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। पुलिस की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक इस गिरोह का नेतृत्व ओमकार राय निवासी ग्राम बेटावर कर रहा है। गिरोह का सदस्य दीपक यादव निवासी ग्राम शेरपुर फुल्ली, थाना दिलदारनगर सहित अन्य सहयोगी हैं, जो हेरोइन तस्करी जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त हैं। पुलिस के मुताबिक 6 अप्रैल 2024 को जमानिया थाना प्रभारी श्यामजी यादव की टीम ने 1140 ग्राम हेरोइन के साथ दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था। विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोप पत्र 25 मई 2024 को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जो वर्तमान में विचाराधीन है। पुलिस के अनुसार इस गिरोह की गतिविधियों से आमजन में भय और दहशत का माहौल है। जनता में इतनी दहशत है कि कोई भी व्यक्ति इनके विरुद्ध शिकायत दर्ज कराने या गवाही देने का साहस नहीं करता। आरोपियों की आपराधिक प्रवृत्ति को देखते हुए गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम, 1986 के तहत कार्रवाई की गई है। जमानिया के प्रभारी निरीक्षक अशेष नाथ सिंह ने बताया कि इस गिरोह के संबंध में गैंग चार्ट डीएम को अनुमोदनार्थ भेजा गया था। 10 जनवरी को स्वीकृति मिल गई। इसके बाद गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें