फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पितृ विसर्जन में गंगा घाटों पर नहीं जुटेगी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पितृ विसर्जन में गंगा घाटों पर नहीं जुटेगी भीड़गाजीपुर। पितृपक्ष बुधवार से शुरू होगा। श्राद्ध पक्ष में पितृ अमावस्या को पूर्वजों का तर्पण किया जाता है। इस दिन पवित्र स्नान कर लोग गंगा घाटों पर तर्पण का कार्य करते हैं। लेकिन इस बार कोरोना संकट के कारण घाटों पर भीड़ नहीं उमड़ेगी। जिलेभर में पितृ कर्मकांड भी गंगा तट पर न कर लोग घरों में ही करेंगे। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। उधर पितृपक्ष को लेकर पुलिस प्रशासन एक दिन पहले ही घाटों का जायजा लेकर लोगों को भीड़ न लगाने की चेतावनी दी है। श्राद्ध पक्ष की अमावस्या पर गंगा में स्नान कर पितरों को तर्पण करने की परंपरा सालों से चली आ रही है। हिन्दू मान्यताओं के अनुसार बुधवार को पड़ने वाली अमावस्या के दिन सूर्य उदय के साथ गंगा में स्नान करना पुण्य माना गया है। इसी मान्यता को लेकर लोगों में छटपटाहट जरूर है, लेकिन कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सभी पूरी सर्तकता बरतने के साथ घर में ही तर्पण का कार्य करेंगे।
विज्ञापन

नंदगंज में हुआ कोरोना की जांच
नंदगंज। स्थानीय नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार को कोरोना की जांच हुई। इस जांच में कुल 28 लोगों ने अपना पंजीकरण कराया लेकिन इनमें 2 लोग अपनी स्वास्थ्य जांच के लिए नहीं पहुंच सके। बाकी के 26 लोगों का एंटीजन किट से जांच हुआ। इस जांच में 25 लोग नेगेटिव पाए गए जबकि एक मरीज पॉजीटिव मिला।
फरीदुल हक के निधन से शोक गाजीपुर। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष फोरम के अध्यक्ष फरीदुल हक की असामयिक निधन पर मंगलवार को शोक सभा का आयोजन किया गया। जिला उपभोक्ता फोरम में फरीदुल हक बीते दो अप्रैल वर्ष 2018 से कार्यभार संभाले और अपने कार्यकाल के दौरान पद की गरिमा के अनुसार अपने निर्णय एवं व्यवहार से सभी पीडि़त उपभोक्ताओं को न्याय देने का काम किए। दिवंगत फरीदुल हक मूलत: काजी टोला बलिया के मूल निवासी थे। लखनऊ में गंगा विहार कॉलोनी चिनहट में रहते थे। मंगलवार की सुबह छह बजे हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। शोक सभा में फोरम के सदस्य रणविजय मिश्र एवं सदस्य माधुरी श्रीवास्तव के अलावा अधिवक्ता मुरली मनोहर सिन्हा, अतुल कुमार श्रीवास्तव, हृदय नारायण सिंह, साधन चक्रवर्ती मौजूद रहे।
विज्ञापन

घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौतदुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव मं बीते 29 अगस्त को सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में हुए मारपीट में गंभीर रुप से घायल चंद्रभान यादव (70) की मंगलवार को इलाज के दौरान आजमगढ़ में मौत हो गई। इसके आलावा मारपीट में घायल तीन और लोगों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इसकी जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें