फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा नदी में चौथे दिन भी बढ़ाव जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। गंगा में बढ़ाव का क्रम बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। भोर से ही दो घंटे प्रति सेंटीमीटर की गति से गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। शाम को चार बजे गंगा की रफ्तार में तेजी आ गई और यह एक सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ने लगी हैं। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक शाम चार बजे तक जलस्तर 55.510 पर पहुंच गया था। जिले के पांच तहसील क्षेत्रों से होकर गुजरने वाली गंगा नदी के तट पर करीब 700 से अधिक गांव बसे हैं, जो हर साल बाढ़ की चपेट में आ जाते हैं। जिले के गंगा का खतरा बिंदु 63.105 मीटर पर है।
विज्ञापन

गंगा में तेजी से बढ़ रहे जलस्तर का असर सहायक नदियों पर भी पड़ता है। सहायक नदियों में गोमती, टोंस, कर्मनाशा, बेसो, मंगई, गांगी, भैसहीं, उदंती आदि शामिल हैं। लगातार बरसात के बाद इन सभी के जलस्तर में हल्की, फुल्की तेजी दिखाई दे रही है। करीब एक पखवारा पहले मगई नदी भी काफी उफान पर थी, लेकिन बाद में उसके तेवर कम पड़ गया है। तटवर्ती कई गांवों के सीवान में पानी पसरने लगा था, जो अब धीरे-धीरे कम हो गया है। मोहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के तटवर्ती इलाकों में लोग सहमे हुए हैं। इस इलाके में बाढ़ की वजह से नुकसान होता है। हालांकि अभी खतरा काफी दूर है लेकिन इधर हो रही बरसात और गंगा के बढ़ाव ने थोड़ी मुश्किल बढ़ा दिया है। औड़िहार संवाददाता के अनुसार उधर पहाड़ी क्षेत्रों में अनवरत वर्षा के चलते यहां गंगा के जलस्तर में उतार चढ़ाव बना हुआ है। गोमती भी उठान पर हैं केंद्रीय जल आयोग के हसनैन के अनुसार अभी जलस्तर में बढ़ोतरी की संभावना है। अभी नदी अभी खतरे के निशान से काफी दूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें