फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही गंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा के जलस्तर में बढ़ोत्तरी रविवार को लगातार पांचवें दिन भी जारी रहा। इसके चलते प्रशासन सहित ग्रामीणों क्षेत्र के लोगों में बाढ़ को लेकर चिंता सताने लगी है। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक, बीते 12 घंटे में गंगा का जलस्तर 24 सेंटीमीटर बढ़ा है। गंगा के जल स्तर में दो सेंटीमीटर प्रति घंटे कि रफ्तार से बढ़ोत्तरी जारी है।
विज्ञापन

रविवार को सुबह आठ बजे 55.570, दस बजे 55.610, 12 बजे गंगा का जलस्तर 55.630 मीटर दर्ज किया गया। जल आयोग के मुताबिक, गंगा खतरे के निशान से अभी 7.475 मीटर नीचे बह रही है। आयोग के मुताबिक जलस्तर में अभी घटाव की कोई उम्मीद नहीं है। बताया कि गंगा का चेतावनी बिंदु 63.105 मीटर है। प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। इस समय सभी बाढ़ राहत चौकियों, कंट्रोल रूम को पूर्व की भांति सक्रिय करने के साथ संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराकर सतर्कता बरतने का सख्त निर्देश दिया गया है। इस बाबत केंद्रीय जल आयोग के प्रभारी/ ईंचार्ज अजीत कुमार ने बताया कि जलस्तर में दो सेंटीमीटर की बढ़ोत्तरी जारी है। जलस्तर में अभी कमी आने की कोई उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें