फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष 98.40 फीसदी अंक के साथ अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईएससीई बोर्ड की 12वीं के नतीजे रविवार की शाम घोषित हुए। इसमें सेंट जांस स्कूल के साइंस के छात्र आयुष दुबे 98.40 प्रतिशत और कामर्स में शौम्य अधिकारी 82.6 के साथ जनपद में अव्वल रहे। यहीं के शाश्वत मिश्रा 96.8, अमृतांश राय 96, सुभी सिंह 94.2, मोहित कुमार यादव 93.8, यशस्वी श्रीवास्तव 93.4, शौर्य अग्रवाल 92.8, अतिष्ठा 92.6, खुशी राय 91, चित्रांशी 91 प्रतिशत अंक अर्जित कर श्रेष्ठता सूची में स्थान प्राप्त किया। सेंट जांस की अतिष्ठा ने अंग्रेजी में सौ में से 98 अंक, हिंदी में मोहित ने सौ में से 99, गणित में यशस्वी श्रीवास्तव सौ में सौ, जीव विज्ञान में सुभी ने सौ में 97, भौतिक विज्ञान में आयुष ने सौ में 99, रसायन विज्ञान में आयुष ने सौ में 97 और कंप्यूटर में आयुष, अमृतांश, निखिल, पल्लवी ने सौ में सौ अंक हासिल किया। कामर्स में शौम्य अधिकारी 82.6, सुजीत 78.6, रोहन चंद्रा 78.4, एकता चौहान 75.6, प्रियांशु 75.6 प्रतिशत अंक के साथ अपने वर्ग में श्रेष्ठता सूची में स्थान प्राप्त किया। अर्थशास्त्र में सौम्य अधिकारी ने सौ में 91, कॉमर्स में सौम्य अधिकारी ने सौ में 96 और अकाउंट्स में अब्दुल ने सौ में 58 अंक प्राप्त किया। परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन को लेकर छात्र-छात्राओं की खुशी देखने लायक थी। स्कूल के अध्यापक समेत छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को बधाई दीं। इस बार सौ फीसदी रिजल्ट है। जिससे स्कूल प्रशासन काफी खुश नजर आया और अपने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते नजर आए।
विज्ञापन

सिविल सेवा, डाटा वैज्ञानिक, चिकित्सक बनने की तमन्ना
गाजीपुर। 12वीं में जनपद में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले छात्र अपने भविष्य को लेकर भी काफी जागरूक हैं। आयुष दुबे का कहना है कि वह इंजीनियर बनना चाहते हैं। इसके लिए वह पिछले दो सालों से तैयारी में लगे हैं। रोजाना पांच से छह घंटे पढ़ाई कर अच्छे कॉलेज में दाखिले के लिए प्रयासरत हैं। शाश्वत मिश्रा का कहना है कि वह डाटा वैज्ञानिक बनने की तमन्ना है। अमृतांश राय का कहना है कि उनका झुकाव सिविल सेवा की तरफ है। वह आईएएस क्रैक करना चाहते हैं। सुभी सिंह का कहना है कि चिकित्सा का क्षेत्र काफी सेवापरक है। वह डाक्टर बनकर लोगों की सेवा करना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें