फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: खतरे के निशान की ओर बढ़ी गंगा, आदित्य घाट की 40 सीढ़ियां जलमग्न

विज्ञापन
विज्ञापन
-सैदपुुर इलाके के कई गांव में बढ़ रहा खतरा, लोग चिंतित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर । गंगा और गोमती का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। अब नदी का पानी फैलाव ले रहा है, जिससे तटवर्ती इलाकोें के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सबसे ज्यादा चिंता सैदपुर इलाके के कई गांव के लोगोें में देखी जा रही है, जो यह मान रहे हैं कि अगर इसी तरह गंगा का जल स्तर बढ़ता गया तो जल्द बाढ़ जैसी स्थिति बन जाएगी। क्योंकि औड़िहार के वराह धाम स्थित आदित्य घाट की 54 में से 40 सीढ़ियां जलमग्न हो चुकी हैं। इसके अलावा जौहरगंज के श्मशान घाट पर शवदाह स्थल की ओर पानी बढ़ने लगा है।
गंगा नदी का जल स्तर एक दिन पहले तक तीन सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा था। हालांकि रविवार को यह रफ्तार एक सेंटीमीटर कम होकर दो सेंटीमीटर प्रति घंटे की हो गई। लेकिन, लोगों की चिंता कम नहीं हुई। वजह नदी का जलस्तर 58.270 मीटर तक पहुंच गया है, जबकि 61.550 मीटर पर चेतावनी बिंदु और 63.105 मीटर पर खतरा बिंदु है। लोग वर्ष 2019,2021 और 2022 में आए बाढ़ को लेकर चर्चा करने लगे हैं।
विज्ञापन

प्रशासन नदी की बढ़ती जलधारा पर लगातार नजर रखे हुए है। साथ ही शासन को इसकी जानकारी भी रोजाना पहुंचा रहा है। मौधाः सैदपुर तहसील के कुसही कला गांव से गोमती नदी और गंगा नदी का जलस्तर इन दिनों तेजी से बढ़ रहा है।
विज्ञापन

हाल यह है कि औड़िहार के आदित्य घाट की 40 सीढ़ियां जलमग्न हो चुकी हैं। पटना गांव के किनारों को गंगा नदी का पानी ने अपनी जद में लेना शुरू कर दिया है। गांव के लोगों ने बताया कि यहीं हालत रही तो महज एक डेढ़ सप्ताह के भीतर गांव में नाव चलने लगेगी। वहीं, जौहरगंज के श्मशान घाट पर शवदाह स्थल ऊपर होने लगा है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें