फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा गंदी नहीं, गंदे भाजपा के लोग हैं : आजम खां

Mon, 06 Mar 2017 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
विज्ञापन
दिलदारनगर के चुनावी सभा में कैबिनेट मंत्री आजम खां का स्वागत करते कार्यकर्ता।
विज्ञापन
प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने सोमवार को जमानिया विस क्षेत्र के एसकेबीएम डिग्री कॉलेज के मैदान पर भाजपा पर जमकर तंज कसा। कहा कि गंगा गंदी नहीं है, गंदे तुम हो, गंगा कल भी पाक थी, आज भी पाक है और कल भी रहेगी। बहता हुआ पानी कभी गंदा नहीं  होता, जो अपनी माता का न हो सका वो गौ माता का क्या होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री के साथ भाजपा के शीर्ष नेताओं पर सीधा हमला करते हुए कहा कि जो अपना परिवार नहीं संभाल सका वो देश क्या संभालेगा।
विज्ञापन


कहा कि चौदह वर्ष वनवास के बावजूद राम ने सीता को साथ रखकर समाज और धर्म की मर्यादा को बचाया। मोदी के वाराणसी में तीन दिनों से डेरा डाले जाने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हिंदुस्तान की सल्तनत का बादशाह सड़क का आदमी बन गया है। हालात को समझो छोटी-छोटी शिकायतें बड़ी कीमत ले लेंगी, अगर हाथों से डोर निकल गई तो कभी नहीं आएगी। कहा कि महिलाओं को अपनी ताकत को पहचानना चाहिए। मुसलमानों को आगाह करते हुए कहा कि हिंदुस्तान में मुसलमानों को वोट देने का अधिकार खत्म करने की साजिश रची जा रही है। उस साजिश को नाकाम करने के लिए एक-एक मत दें और सपा उम्मीदवार ओमप्रकाश को जीत दिलाने का काम करें। बसपा सुप्रीमो पर तंज कसते हुए कहा कि बहन जी को हमारा बबुआ अच्छा नहीं लगता।

जनसभा में मुख्य रूप से रामधारी यादव, हाजी शमशाद खा, हैदर अली टाइगर, मौलाना मुख्तार आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता रणजीत यादव और संचालन गुलाम मजहर खा ने किया।सैदपुर संवाददाता के अनुसार रामलीला मैदान पर आयोजित चुनावी सभा में नगर विकास मंत्री ने कहा कि यह चुनाव काम करने वालों और झूठ बोलने वालों के बीच हो रहा है। कुछ लोग मजहबी उन्माद पैदा करके देश की एकता अखंडता को तोड़ने का प्रयत्न कर रहे हैं।
विज्ञापन


बसपा मुखिया भाजपा से रक्षा बंधन के लिए तैयार है। नगर विकास मंत्री सपा प्रत्याशी सुभाष पासी के समर्थन में सभा को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर राधेमोहन सिंह, राजामुराद, संजय, रामजी सिंह, हीरानाथ, एमएलसी विजय यादव, आदि रहे। अध्यक्षता गुलाम रऊफ सिद्दीकी व संचालन छोटेलाल ने किया।  नगर विकास ने कहा कि शिकायत मिली है सैदपुर में एक-एक सड़क का तीन-तीन बार पेमेंट कराया गया है। उन्होंने चेयरमैन को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार बनने पर सैदपुर के चेयरमैन के काम की जांच कराऊंगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें