फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष के साथ गणेश पूजन शुरु

विज्ञापन
शहर के झंडातर में गणेश प्रतिमा की पूजा करते श्रद्धालु। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार को गणेश पूजनोत्सव की धूम शुरु हो गई। शहर के मिश्रबाजार, चीतनाथ, झंडातर आदि मुहल्लों में पूजा समितियों की तरफ से गणपति देव की मूर्ति की स्थापना की गई। अधिकांश प्रतिमाओं के पट्ट देर शाम को खोलने के बाद पूजन-अर्चन का कार्य किया गया। पूजन के दौरान गणपति बप्पा मोरया का जयघोष किए जाने से आसपास का वातावरण पूरी तरह से गणेशमय बना रहा। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में दुर्गा पूजा की तरह भगवान गणेश की पूजा का आयोजन पिछले कई वर्षों से किया जा रहा है। मिश्रबाजार, चीतनाथ, झंडातर आदि मुहल्लों में पूजा का आयोजन किया गया। शुक्रवार की देर शाम भगवान गणेश की प्रतिमा की आंखों पर बंधे पट को ब्राह्मणों द्वारा विधिवत मंत्रोच्चार के बाद खोल दिया गया। इसके बाद पूजन-अर्चन का कार्य प्रारंभ हो गया। रात में श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीगणेश का दर्शन-पूजन किया। दर्शन करने वालों के आने और जाने का क्रम बना रहा। संबंधित स्थानों पर गणेश जी की आरती एवं भक्ति गीत के साथ ही भक्तों द्वारा गणपति बप्पा मोरया का जयघोष किए जाने से आसपास का वातावरण भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें