फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के लिए होगा गांधीवादी आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर। कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग की बैठक जखनिया बाजार में ब्लाक अध्यक्ष देवनारायण की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष नईम प्रधान ने कहा कि लाकडाउन में कांग्रेस पार्टी ने समाज के सभी प्रवासी मजदूरों, असहाय लोगों की सहायता की है। हमारे प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को गिरफ्तार किया गया है जो प्रदेश सरकार की तानाशाही को उजागर करता है। हम प्रदेश सरकार से मांग करते हैं कि जल्द से जल्द उनको रिहा किया जाए नहीं तो पार्टी के कार्यकर्ता जिले भर में गांधीवादी तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

अन्य वक्ताओं ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में विकास नहीं हो रहा है। अत्याचार चरम सीमा पर पहुंच गया है। कंपनिया बंद हो रही है। हर तरफ तानाशाही का माहौल बना हुआ है। इस मौके पर सोशल डिस्टेंस का ख्याल रखा गया। बैठक में करीम, संतोष, इरफान, वीरेंद्र सिंह, हरि कुमार आदि उपस्थित थे। मरदह संवाददाता के अनुसार कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष सुनील राम ने बताया कि जिले में सेवा सत्याग्रह के माध्यम से अजय लल्लू की महा रसोई संचालित की गई है। इस दौरान छह जून से 25 जून तक गरीब मजदूर जरूरतमंद लोगों को खाना खिलाया जाएगा। प्रदेश सरकार की गरीब विरोधी मानसिकता और राजनीतिक द्वेष के कारण प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को जेल में डाल दिया है। पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे दर्ज किए गए हैं। सरकार से हमारी मांग है कि मुकदमों को तत्काल वापस लिया जाए और प्रदेश अध्यक्ष को तुरंत रिहा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें