फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मैदान और धरती मां का पूजन कर निकले भावी अग्निवीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सेना में अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे कासिमाबाद स्थित नेशनल इंटर कॉलेज के मैदान के नौजवान शनिवार को मैदान और धरती मां का पूजन कर 29 नवंबर को होने वाली भर्ती में भाग लेने के लिए रवाना हुए। अग्निवीर की भर्ती के लिए यहां के सैकड़ों नौजवान पिछले चार माह से दिन-रात तैयारी में लगे थे। 29 नवंबर को वाराणसी में कासिमाबाद तहसील की भर्ती होनी है।
विज्ञापन

लंबे समय से तैयारी कर रहे इस मैदान के नौजवानों ने प्रशिक्षक शिवकुमार यादव मामा के नेतृत्व में मैदान के साथ धरती मां का विधिवत हवन-पूजन किया। हवन पूजन के बाद सभी नौजवानों ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए मिष्ठान खिलाकर सभी के उज्जवल भविष्य की कामना किया। इस मैदान के सभी नौजवान मैदान से अपने-अपने घर के लिए रवाना हुए। ये सभी दो दिन विश्राम कर वाराणसी में होने वाली भर्ती में भाग लेंगे।
इस अवसर पर प्रशिक्षक शिवकुमार यादव मामा ने सभी नौजवानों को शपथ दिला कर अग्निवीर की भर्ती के लिए शुभकामनाएं दीं। युवाओं से उन्होंने शत-प्रतिशत अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर इस मैदान की गरिमा को ध्यान में रखते हुए किसी प्रकार के अशोभनीय कार्य से दूर रहने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें