फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: भांजे पर जानलेवा हमला, सदमे में मामा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शादियाबाद/ मनिहारी। शादियाबाद थाना क्षेत्र के बरहट गांव में शुक्रवार की रात विवाह समारोह में मनबढ़ों ने निमंत्रण पर आए एक युवक पर तमंचे से फायर कर किया। गोली युवक को छूती हुई निकल गई। वारदात को अंजाम देकर मनबढ़ मौके से भाग गए। पीड़ित ने दो युवकों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं दूसरी ओर सुजनीपुर गांव निवासी मामा को भांजे पर हुए हमले की जानकारी होते ही ऐसा सदमा लगा कि दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सुजनीपुर गांव निवासी शिखर सिंह (20) बरहट गांव के अभय कुमार सिंह की पुत्री की शादी में शामिल होने आए थे। वैवाहिक कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान दो मनबढ़ों ने शिखर को जान से मारने की नियत से फायर झोंक दिया। संयोग से गोली सिर को छूते हुए निकल गई। पीड़ित जान बचाकर भागने लगा। तब-तक दोनों मनबढ़ों ने फिर फायर झोंका। इस बार गोली पैर के पास से निकल गई। युवक को हल्की चोटें आई।
इधर गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर अफरातफरी मच गई। वारदात को अंजाम देकर दोनों बदमाश मौके से भाग गए। घायल युवक को उपचार के लिए ग्रामीण अस्पताल लेकर आए, जहां डाक्टरों ने उसे उपचार के बाद छोड़ दिया। पीड़ित युवक ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि कटघरा गांव निवासी कृष्ण प्रताप सिंह उर्फ शरद और शैलेश सिंह ने जान से मारने की नियत से तमंचे से फायर झोंका था।
विज्ञापन

पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर तलाश में जुट गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष घनानंद त्रिपाठी ने बताया की घायल शिखर सिंह की तहरीर पर कृष्ण प्रताप सिंह और शैलेश सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्जकर तलाश शुरू कर दी गई है। छानबीन के दौरान पता चला है कि दोनों पक्षों में कई बार मारपीट और चाकूबाजी भी हो चुकी है।
वहीं दूसरी ओर सुुजनीपुर के ग्रामीणों ने बताया कि देर रात जैसे ही शिखर के मामा टोनी सिंह को यह पता चला कि भांजे पर मनबढ़ों ने फायर किया है उनकी तबीयत खराब हो गई। अभी परिवार के लोग समझ पाते तब-तक हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। इधर घटना के बाद परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों को ग्रामीण सांत्वना देकर शांत कराने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें