फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: फुल्ली ने जीता मैच, ट्राफी पर किया कब्जा

विज्ञापन
दिलदारनगर के फुल्ली में विजेता टीम को शील्ड देते मुख्यातिथि विजय कुमार। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
दिलदारनगर। एफएफसी फुटबॉल क्लब की ओर से फुल्ली स्थित खेल मैदान में बृहस्पतिवार की देर शाम फाइनल मैच खेला गया। पेनाल्टी शूट आउट में फुल्ली ने कुर्रा को हराकर ट्राफी पर कब्जा किया। कुर्रा और फुल्ली की टीम के बीच 90 मिनट का खेला चला। फुल्ली के खिलाड़ियों ने एक गोल मारकर बढ़त बना ली।दूसरे हाफ में पुन: फुल्ली के खिलाड़ियों ने एक और गोल करके दोहरा बढ़त बना लिया। कुर्रा टीम के खिलाड़ियों ने एक गोल किया। इसके कुछ देर बाद कुर्रा के खिलाड़ी आजम खां ने गोल मार बराबरी पर ला दिया। फाइनल में पेनाल्टी शूट आउट में फूली 5- 3 से जीत दर्ज कर लिया। मैन ऑफ दी सीरीज कुर्रा के आजम और मैन ऑफ दी मैच फुल्ली के हैदर को दिया गया। रेफरी की भूमिका एकाब अंसारी, लाइन मैन की भूमिका छोटू यादव, पंकज कुमार ने निभाई। मुख्य अतिथि पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विजय यादव ने विजेता और उपविजेता टीम को शील्ड देकर सम्मानित किया। इस दौरान गणेश गुप्ता, मंटू खरवार, दिनेश, सुरेंद्र, अभिषेक, आसिफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें