फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: जमीनी विवाद में पीटकर वृद्ध की हत्या

विज्ञापन
मृतक भोजू यादव (फाइल फोटो)। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर/नंदगंज। शहर कोतवाली क्षेत्र के नरायनपुर बिंद बस्ती की पुलिया के पास बृहस्पतिवार की देर शाम जमीनी विवाद में वृद्ध की पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वृद्ध के पुत्र की दी गई तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। नंदगंज थाना क्षेत्र के हाला गांव निवासी भोजू यादव (76) कोलइरी से सेवानिवृत्त थे। वह बैंक से पेंशन लेकर पैदल घर जा रहे थे। नरायनपुर बिंद बस्ती पुलिया के पास उनकी कुछ मनबढ़ों से कहासुनी हो गई। उन्होंने वृद्ध को पीटना शुरू कर दिया। जिस पर वह गिर पड़े। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। राहगीरों ने वृद्ध को घर पहुंचाया। परिजन उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वृद्ध के पुत्र राजकुमार यादव ने पुलिस को बताया कि गांव के ही कुछ लोगों से पिता भोजू यादव का जमीनी विवाद चल रहा था। इसको लेकर यह लोग आए दिन झगड़ा करते थे और जान से मारने की धमकी दे रहे थे। घूरा गुप्ता का इन लोगों से संबंध था, जो बराबर मनबढ़ों के घर आता-जाता रहता था। उसने कहा कि उसके पिता की हत्या उसी ने की है। कोतवाल तेज बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर पर घुरहू गुप्ता सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

नंदगंज के हाला गांव में घटना के बाद रोती- बिलखती महिलाएं। संवाद- फोटो : GHAZIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें