फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 13 से बरौनी-गोदिया ट्रेन बदले मार्ग से होगी संचालित

विज्ञापन
विज्ञापन
गाड़ी संख्या 15231 बरौनी-गोदिया एक्सप्रेस 13 से 27 मई तक परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी। औड़िहार-जौनपुर-वाराणसी-विंध्याचल के स्थान पर बरौनी-गोदिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औड़िहार-वाराणसी सिटी-वाराणसी जंक्शन-बनारस-प्रयागराज जंक्शन-मानिकपुर के रास्ते चलेगी।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के अयोध्या कैंट-अकबरपुर-जफराबाद खंड पर स्थित जौनपुर स्टेशन के यार्ड रिमॉडलिंग कार्य को लेकर प्री-नॉन इंटरलॉक व नाॅन इंटरलॉक कार्य के कारण बरौनी-गोदिया एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन किया गया है। मार्ग परिवर्तन के कारण बरौनी-गोदिया एक्सप्रेस का ठहराव शंकरगढ़, प्रयागराज छिवकी, विंध्याचल, मिर्जापुर, जौनपुर व केराकत स्टेशन पर नहीं होगा।
विज्ञापन

ऐसे में शंकरगढ़, प्रयागराज छिवकी, विंध्याचल, मिर्जापुर, जौनपुर व केराकत जाने वाले लोगों को अब किसी दूसरी ट्रेन का सहारा लेना पड़ेगा।
पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि जौनपुर स्टेशन के यार्ड रिमाडलिंग कार्य को लेकर यह निर्णय लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें