फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदाबांदी से ठंड बढ़ी, चली सर्द हवाएं

विज्ञापन
सुहवल के शिवाला पर ठंड से बचने के लिए अलाव तापते ग्रामीण। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। दो दिनों तक लगातार खिली धूप के बाद शुक्रवार को हुई बूंदाबांदी से एकबार फिर ठंड ने दस्तक दी है। जनपद में दोपहर बाद कहीं हल्की, तो कहीं तेज बरसात के चलते फिर ठंड लौट आई है। शाम के वक्त सर्द हवाओं ने लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है।
विज्ञापन

ठंड बढ़ने की वजह से लोग घरों में दुबके रहे। जिससे सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। इधर बरसात से फसलों के भी नुकसान की संभावना जताई जा रही है। शुक्रवार को करीब आधे घंटे तक बूंदाबांदी हुई तथा दिन भर बदली छाई रही। दोपहर के पहले थोड़ा मौसम साफ रहा, लेकिन बाद में अचानक ही मौसम बदल गया। दो बजे के आस पास छिटपुट बरसात से अचानक ठंड बढ़ गई। शाम को भी कोहरा छाया रहा। देवकली संवाददाता के अनुसार शुक्रवार की भोर में की स्थानों पर बरसात होने से ठंडक में इजाफा हो गया जिसका सीधा असर जनजीवन पर पड़ रहा है। शासन द्वारा प्रमुख बाजारों में अलाव जलाने की व्यवस्था नहीं होने से आम लोगों मे आक्रोश व्याप्त है। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में छिटपुट बरसात की वजह से सर्दी में इजाफा हो गया। ठंड एवं गलन के चलते दोपहर तक लोग घरों में दुबके रहे जिससे सड़कों पर सन्नाटा रहा। ठंड से बचाव के लिए लोग जगह-जगह अलाव तापते रहे। खानपुर क्षेत्र के प्रमुख बाजारों एवं चौराहों पर कहीं अलाव जलाने की व्यवस्था नहीं है। लोगों ने प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है। कठवामोड़ संवाददाता के अनुसार बाजार में अलाव नहीं जलाए जाने से राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें