फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित के फर्जी प्रमाण पत्र से पाई नौकरी, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बिझवल स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक के विरुद्ध खंड शिक्षा अधिकारी सैदपुर ने मुकदमा दर्ज कराया है। उस शिक्षक पर आरोप है कि उसने खुद को स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित का फर्जी प्रमाण पत्र दर्शाकर शिक्षक की नौकरी पाई है। इसकी शिकायत मिलने पर डीएम ने जांच कराने के बाद इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया था। दर्ज मुकदमे में सैदपुर ब्लाक के खंड शिक्षा अधिकारी मनोज शर्मा ने बताया कि बेलहरी निवासी मुन्ना पाल पुत्र देवनारायण खानपुर थाना क्षेत्र के बिझवल स्थित प्राथमिक विद्यालय में सहायक शिक्षक के पद पर तैनात है। आरोप लगाया कि शिक्षक ने नौकरी पाने के लिए कूटरचित ढंग से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित का प्रमाणपत्र लगाया है। इसकी जानकारी गत दिवस एक शिकायत मिलने पर जांच के दौरान मिली। आरोपी शिक्षक मुन्ना पाल ने खुद को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का आश्रित घोषित करते हुए रामस्वरूप पुत्र चमरू निवासी दौलतपुर तहसील जखनिया का फर्जी प्रमाणपत्र लगाया। शिकायत के बाद जब जांच की गई तो पाया गया कि रामस्वरूप के परिवार रजिस्टर में मुन्ना का नाम शामिल नहीं है। इसके बाद बीएसए श्रवण कुमार गुप्ता के आदेश पर मुन्ना को कर्मचारी आचरण नियमावली के उल्लंघन का दोषी मानकर सेवा शून्य घोषित कर खानपुर थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया। बीएसए ने संबंधित को वेतन की रिकवरी करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें