रेवतीपुर। थाना क्षेत्र में चार महिलाओं को आवास दिलाने और उनके पुत्रों को नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवकने 11 लाख 10 हजार रुपये की ठग कर ली। पीड़िताओं की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष रमेश कुमार पटेल ने बताया कि बलिया जनपद के रसड़ा कोतवाली के खिरौली निवासी रमुनी देवी, गुडिया, शीला और उषा देवी ने तहरीर देकर जानकारी दी कि थाना क्षेत्र के एक गांव का एक युवक उनके गांव पहुंचा और खुद को एक सरकारी महकमे का अधिकारी बताते हुए महिलाओं को सीएम आवास और उनके पुत्रों को स्वास्थ्य विभाग में नौकरी दिलाने की बात कहीं। उन्होंने जब इन्कार किया तो वह बहलाकर कर बेटों को नौकरी दिलाने के नाम पर पीड़िताओं से 11 लाख 10 हजार रुपये की ठगी कर ली। अब पैसा वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है। संवाद