फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: गंगा में चार किशोर डूबे, तीन सुरक्षित, एक की तलाश

विज्ञापन
शहर के पोस्ताघाट पर ग्रामीणों से जानकारी लेते पुलिसकर्मी। संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर/भड़सर। शहर कोतवाली के पोस्ताघाट पर शनिवार को गंगा में नहा रहे दोस्त को बचाने के लिए गहरे पानी में गए चार किशोर अचानक डूबने लगे। तीन किशोर तो बच गए, लेकिन अमन राम (14) गहरे पानी में डूब गया।
विज्ञापन

सभी पूर्व बीडीसी की मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने श्मशानघाट आए हुए थे। देर शाम तक किशोर का कुछ पता नहीं चल सका। इधर, किशोर के बड़े पिता ने आरोप लगाया कि सूचना के बावजूद पांच घंटे बाद भी एसडीआरएफ टीम नहीं आई।
पलिया गांव निवासी ओमप्रकाश राम ने बताया कि गांव के पूर्व बीडीसी विजयी राम की मां जानकी देवी का शनिवार को निधन हो गया था। उनके अंतिम संस्कार में शहर के श्मशान घाट पर हो रहा था। अंतिम संस्कार में छोटे भाई राजेश राम का बेटा अमन राम (14) भी गया हुआ था।
विज्ञापन

अंतिम संस्कार के बाद दोपहर करीब 2.30 बजे गांव के करीब 10 लड़कों के अमन राम भी नहाने के लिए पोस्ताघाट पहुंचा। घाट की सीढ़ी के पास कम पानी होने से सभी लड़के करीब 100 मीटर दूर गंगा में नहाने चले गए। इस दौरान गहरे में पानी जाने से गांव का शालू डूबने लगा।
इसको के लिए अमन राम, प्रियांशु और अभिषेक आगे बढ़े, तभी चारों गहरे पानी में डूबने लगे। हालांकि अभिषेक तैर कर पानी बाहर निकल गया। प्रियांशु को उसके पिता सुरेंद्र ने बचा लिया। वहीं, शालू भी घटना स्थल से करीब 300 मीटर तैर कर पानी से बाहर निकल गया।
जबकि अमन राम गहरे पानी में समा गया। कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि गंगा में नहाते समय अमन राम डूब गया, सूचना मिलते ही स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश कराई गई, लेकिन सफलता नहीं मिली है। साथ ही एसडीआरएफ टीम को सूचित कर दिया गया है। टीम के पहुंचने के बाद तलाश अभियान तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें