फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मंडी से खोआ और घी के चार नमूने लिए, जांच के लिए भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदपुर। आगामी त्योहारों के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए शनिवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने खोआ मंडी में विशेष अभियान चलाया।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया के नेतृत्व में टीम ने चार प्रतिष्ठानों से खोआ और घी के नमूने लिए। सभी नमूनों को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया है।
एसडीएम ज्योति चौरसिया ने बताया कि त्योहारों के दौरान खाद्य एवं पेय पदार्थों की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में मिलावटखोरी पर प्रभावी नियंत्रण और लोगों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

अभियान के दौरान लालबचन यादव, सुभाष सिंह यादव और विवेक यादव के प्रतिष्ठानों से खोआ के एक-एक नमूने लिए गए। वहीं मनोज कुमार बरनवाल के प्रतिष्ठान मेसर्स मिताली ट्रेडर्स से घी का नमूना संग्रहित किया गया। कुल चार नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।
एसडीएम ने बताया कि प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल किसी भी प्रतिष्ठान के नमूने को मिलावटी घोषित नहीं किया गया है।
उन्होंने बताया कि त्योहारों को देखते हुए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच का अभियान आगे भी जारी रहेगा। अभियान में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र प्रताप सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी विपिन गिरी, अरविंद प्रजापति, पंकज कन्नौजिया और अमरनाथ शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें