फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पिकअप सवार पशु तस्करों के पथराव से चार पुलिस कर्मी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के मटेहूं पुलिस चौकी के पास खेत के तरफ भाग रहे पशु तस्करों ने पुलिस कर्मियों के ऊपर पथराव कर दिया। घटना में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए, इसमें एक पुलिस कर्मी का सिर फट गया। कड़ी मशक्कत कर पुलिस ने एक तस्कर को धर दबोचा। पूछताछ के बाद चालान कर दिया। जबकि तीन फरार हो गए। पुलिस फरार तस्करों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राजेश मिश्रा ने बताया कि देर रात करीब दो बजे मुखबिर से सूचना मिली कि बिरनो थाने के एक गांव से पिकअप सवार पशु तस्कर भैंस चोरी कर वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन से मऊ की तरफ भाग रहे हैं। सूचना पर सक्रिय पुलिस टीम पिकअप सवार पशु तस्करों का पीछा करने लगी। इधर जनपद की मऊ सीमा पर स्थित मटेहूं पुलिस चौकी पर घेराबंदी की गई थी। पिकअप सवार पशु तस्कर मटेहूं चौकी पर पुलिस से घिरा देखकर पथराव करने लगे और अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों के तरफ भागने लगे। पुलिस ने एक पशु तस्कर दानिश कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही चोरी की भैंस एवं पिकअप वाहन को कब्जे में ले लिया। जबकि अन्य पशु तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। इधर पशु तस्करों के पथराव घायल पवन मिश्रा, प्रदीप कुमार, प्रदीप वर्मा, राहुल भारती का उपचार के पीएचसी लाया गया। फरार तस्कर गोलू यादव निवासी ग्राम गरोठन थाना खेतासराय जिला जौनपुर सहित दो अज्ञात की तलाश की जा रही है। इन पशु तस्करों पर पूर्व में जौनपुर जनपद में मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें