फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: आग से किराना दुकान और झोपड़ी जलकर नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल थाना क्षेत्र के बेमुआ गांव में रविवार की भोर में अज्ञात कारणों से आग लगने से एक किराना की दुकान और एक झोपड़ी जलकर नष्ट हो गई। इस अगलगी में करीब एक लाख के नुकसान का अनुमान है। ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। सूचना पर पहुंचे राजस्व कर्मी ने अगलगी की रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेज दी। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के ही पीड़ित चंदन राजभर शौच करने गए थे कि अचानक उनके एक रिहायशी झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे रखा घर गृहस्थी का पूरा समान जलकर नष्ट हो गया। इधर गांव निवासी मानिक चंद कुशवाहा के किराना की दुकान में अचानक आग लग गई। अभी लोग कुछ समझ पाते तब- तक आग की लपटें उठने लगी और सामान धू-धूकर जलने लगा। लोग कुछ समझ पाते इसके पहले ही आग की लपटोंं से पूरा दुकान जलकर नष्ट हो गया। कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। इस अगलगी में दोनों पीड़ितों को करीब एक लाख से अधिक का नुकसान उठाना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें