फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: घायलों की जान बचाने पर चार पुलिस कर्मी सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराकर उनकी जान बचाने में पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों को महत्वपूर्ण योगदान रहा है। ऐसे पुलिस कर्मियों को प्रशिस्त पत्र देकर सम्मानित किया गया। जनपद के पीआरवी संख्या 3155 पर तैनात चार पुलिस कर्मियों को शुक्रवार को सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन

पीआरवी संख्या 3155 पर तैनात कमांडर सुरेंद्र बहादुर सिंह ने बीते आठ दिसंबर को घटना पहुंचकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर जान बचाई थी। इसी तरह सब कमांडर कुमकुम कुशवाहा ने सराहनीय कार्य किया था। सब कमांडर धर्मशिला द्वारा भी सराहनीय कार्य किया गया था। पीआरवी चालक अजय नारायण चौबे घटना की जानकारी होने पर तत्काल पहुंचे और घायलों को अस्पताल तक पहुंचाया था।
पीआरवी संख्या 3155 पर सभी तैनात थे। मुहम्मदाबाद कोतवाली के गौसपुर गांव के सामने दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना मिलते ही पीआरवी नियत समय के अंदर घटना स्थल पर पहुंची और सभी को एंबुलेंस एवं पीआरवी से उपचार के लिए मुहम्मदाबाद सीएचसी लेकर आए और भर्ती की। इससे चारों की जान बचाई जा सकी। इस सराहनीय कार्य के लिए यूपी-112 मुख्यालय लखनऊ के पुलिस अधीक्षक डा. अजयपाल ने प्रशस्ति पत्र देकर इनके कार्यों की सराहनीय की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें