इसी तार में उतरा था करंट और मऊ स्थित अस्पताल में पूछताछ करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
इसी बीच, पंथी सुरेंद्र यादव ने अपने घर के बगल खेत में काशीदास बाबा का पूजन का निर्णय लिया। पिछले गई दिनों से तैयारी चल रही थी। केले और बांस से पूजा का मंडप बनाया गया था। एक बड़े बांस पर धार्मिक झंडा लगाया गया था। रात में ही उसे खड़ा कर दिया गया था, लेकिन सुबह पंथी सुरेंद्र यादव ने कहा कि झंडे में आम का पल्लव नहीं लगा है, जिसे लगाना होगा। ऐसे में आम का पल्वल लगाने के लिए हरे बांस को फिर उखाड़ा गया।
इसके बाद उसे खड़ा किया जा रहा था तभी हरे बांस को ऊपर से गुजरे हाईवोल्टेज करंट ने खींच लिया। वहां, मौजूद पिपनार निवासी रंजीत कुमार के मुताबिक, सात लोग करंट की चपेट में आ गए। हादसे के समय उस समय वहां लगभग 300-400 लोग मौजूद थे। लोग इधर-उधर भागने लगे। कुछ लोगों ने सूखे डंडे से हरे बांस को हाईटेंशन तार से हटाया। फिर लाइनमैन को फोन कर सप्लाई बंद कराई गई।