फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द बनेंगे चार नए पक्के घाट

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा कटान एवं स्नानार्थियों की सुविधा के लिए गंगा में चार पक्का घाट बनाए जाएंगे। रविवार को विधायक ओमप्रकाश सिंह संग सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने गहमर, बड़ेसर एवं चक्काबांध स्थित गंगा घाट का निरीक्षण कर स्थान चिन्हित किया। इस दौरान विधायक ने बताया कि क्षेत्र के विकास एवं पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गंगा में घाटों का निर्माण कराना अत्यंत ही आवश्यक है। बड़ेसर में एक, गहमर में दो, गाजीपुर में एक तथा रघुनाथपुर बांध में पक्का गंगा घाट के दोनों तरफ स्ट्रीम डाउन बनवाना अति आवश्यक है। घाट बनने से कटान रुक जाएगा साथ ही गंगा स्नानार्थियों को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चक्काबांध स्थित पंप कैनाल के पास पार्क एवं गंगा में बड़ी मशीनों से सिल्ट सफाई के लिए प्रयास किया जा रहा है ताकि गंगा का जल निर्बाध गति से प्रवाहित होता रहे। कटान एवं बाढ़ की विभीषिका से भी क्षेत्र कम बर्बाद हो सके। क्षेत्र की खुशहाली एवं प्रगति के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। एसडीओ फूलचंद्र मौर्या ने बताया कि प्रस्तावित गंगा घाट एवं पार्क के लिए जगह तथा क्षतिग्रस्त पुल एवं पुलिया तथा रघुनाथपुर बांड़ स्थित पक्का गंगा घाट के दोनों तरफ कटान रोकने लिए स्ट्रीम डाउन के निर्माण के लिए नमामि गंगे योजना के तहत इस्टीमेट तैयार कर शासन को भेजा जाएगा। स्वीकृत होने पर जल्द ही कार्य मूर्त रूप लेगा। इस मौके पर एसडीओ सुबोध कुमार, जेई रमेश गुप्ता, सपा विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव, पूर्व प्रधान सुरेंद्र यादव, सपा नगर अध्यक्ष सद्दाम खां, दीपू यादव, विक्की सिंह, राजू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें