फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: चार करोड़ की हेरोइन के साथ अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरोह के चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
हेरोइन के साथ गिरफ्तार तस्कर। संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्वाट, सर्विलांस और जंगीपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से करीब दो किलो अवैध हेरोइन बरामद हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग चार करोड़ रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन

एसपी सिटी डॉ. राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने बनारस-गोरखपुर हाईवे स्थित अरशदपुर तिराहे के पास घेराबंदी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में जमीर हवारी, बबलू कुमार यादव और गुलशन कुमार तीनों निवासी कैमूर भभुआ, बिहार हैं। जबकि चौथा आरोपी विवेक यादव निवासी दिलदारनगर, गाजीपुर का निवासी है। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं।
एसपी सिटी ने बताया कि मामले में जंगीपुर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हेरोइन की खेप कहां से लाई गई थी और इसकी आपूर्ति कहां की जानी थी। तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य की भी पहचान की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें