फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर : निर्वतमान ग्राम प्रधान सहित चार को मारपीटकर किया घायल

Thu, 29 Apr 2021 10:59 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
घायल निर्वतमान ग्राम प्रधान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गाजीपुर के दिलदारनगर थाना क्षेत्र के चित्रकोनी गांव में किसी बात का खुन्नस लेकर दरवाजे पर बैठे निवर्तमान ग्राम प्रधान सहित चार लोगों को प्रधान पद प्रत्याशी के समर्थकों ने मारपीट कर घायल कर दिया। साथ दरवाजे पर रखी चार वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के पास लाने के साथ आरोपियों की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन


गांव के निर्वतमान ग्राम प्रधान मुजम्मिल उर्फ सोनू अपने भाई सफीर खां, तुफैल खां, दानिश और शौकत के साथ अपने दरवाजे पर बैठे थे। इसी दौरान दूसरे प्रधान पद के प्रत्याशी के समर्थक पहुंचे और कहासुनी करने के साथ मारपीट करने लगे। जब तक अन्य लोग आते दबंगों ने निवर्तमान ग्राम प्रधान, उनके भाई सहित चार लोगों को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए निजी चिकित्सकों के पास लाया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें