फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के चपेट में आने से महिला सहित चार झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बृहस्पतिवार की दोपहर तेज बारिश के साथ बिजली गिरने से चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। वहीं सरकारी भवन में रखा तीन कम्प्यूटर, तीन पंखा, लैपटॉप, विद्युत वायरिंग और जनरेटर जल गया। नंदगंज: बिजली की चपेट में आने से थाना क्षेत्र के नैसारा गांव निवासी विरप्पन यादव(20) झुलस गए। परिजन उन्हें उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां उनका इलाज चल रहा है। इधर नैसारा पेट्रोल पंप के शेड में बरसात से बचने के लिए 12 से अधिक लोग खड़े थे। वहां बिजली की चपेट में एक महिला सहित तीन लोग झुलस गए। महिला नंदगंज क्षेत्र की रहने वाली है। जबकि एक व्यक्ति धरम्मरपुर कटरिया तथा दूसरा व्यक्ति मऊ जनपद का रहने वाला है। बिजली से झुलसे महिला सहित तीन लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जमानिया: तहसील मुख्यालय स्थित सब रजिस्ट्रार कार्यालय के पास तेज आवाज के साथ बिजली गिरने से अफरा-तफरी मच गयी। संयोग ही था कि कोई हताहत नहीं हुआ। जबकि कार्यालय में मौजूद तीन कम्प्यूटर, तीन पंखे, लैपटॉप, विद्युत वायरिंग और जनरेटर जल गए। प्रभारी उपनिबंधक अशोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तेज आवाज के साथ बिजली गिरने से कार्यालय में मौजूद सामान जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें