फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अत्याधुनिक जांच मशीनों से लैस होगा जिला महिला अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिला महिला अस्पताल को जांच संबंधी अत्याधुनिक जांच मशीनें 25 सितंबर तक मिल जाएंगी। साथ ही एक और लैब टेकिभनशियन की तैनाती होगी। एक सप्ताह के अंदर व्यवस्था को पूरी तरह से सुचारु करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा कवायद तेज कर दी गई है। इससे ब्लड जांच के लिए महिला मरीजों को निजी जांच केंद्रों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। जांच के लिए मशीनों को उपलब्ध कराने के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से तीन दिन पूर्व डिमांड भी भेजी जा चुकी है, जो 25 सितंबर तक उपलब्ध करा दी जाएंगी। गौरतलब हो कि शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों से रोजाना 150 से 200 महिला मरीज उपचार कराने के लिए जिला महिला अस्पताल पहुंच रही हैं। डॉक्टरों द्वारा रोजाना 25 से 30 महिला को जरूरी जांच के लिए लिखा जाता है। करीब 15 दिनों से सामान्य जांच बंद होने से मरीजों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में जांच की सुविधा न होने से उन्हें विवश होकर निजी केंद्रों पर ब्लड की जांच करानी पड़ रही है। इस हालत में उन्हें अधिक पैसे का भुगतान करना पड़ रहा है। ऐसे में निजी केंद्र संचालकों द्वारा उनका आर्थिक शोषण किया जा रहा है। मरीजों को हो रही इन परेशानियों को देखते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से जांच के लिए अत्याधुनिक मशीन एवं पर्याप्त मात्रा में सामान उपलब्ध कराने के लिए बीते 21 सितंबर को डिमांड भेजा गया था, जिससे मरीजों को निजी केंद्रों का सहारा न लेना पड़े। इसके साथ ही जिला महिला अस्पताल में एक और एलटी की तैनाती भी होगी। ऐसे में इनकी संख्या चार हो जाएगी, जिससे जांच और रिपोर्ट के लिए उन्हें घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें