गाजीपुर। मऊ के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के कारीबियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। डीएम द्वारा तीन दिन पूर्व लाइसेंस निरस्त करने के बाद बृहस्पतिवार को चार सहयोगियों का पुलिस टीम ने शस्त्र मालखाने में जमा करा लिया है। अबतक इनके 47 करीबियों व सहोगियों का शस्त्र जमा कराया जा चुका है।
शासन और जिला प्रशासन मुख्तार अंसारी गैंग आइएस-191 से जुड़े मुहम्मदाबाद के तमलपुरा गांव निवासी दुर्गेश कुमार राय, लाजपत राय, केशवपुर निवासी सोहराब शाह एवं महरूपुर के कयामुद्दीन खां के लाइसेंस व कारतूसों के सत्यापन में अनियमिता मिली। पुलिस टीम द्वारा मिली रिपोर्ट के आधार जिलाधिकारी ओम प्रकाश आर्य द्वारा लाइसेंस निरस्त कर दिया गया। इसके बाद मुहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस ने सभी का शस्त्र मालखाने में जमा करा लिया। अबतक जिला व पुलिस टीम ने इस गैंग के सदस्यों, सहयोगियों, रिश्तेदारों के 47 शस्त्र निलंबित करने के साथ मालखाने में जमा करा लिया है। अभियान चलाकर लगातार हो रही कार्रवाई से अपराधिक माफिया, भू माफिया व शराब माफियाओं में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। इसके अलावा पुलिस टीम की सक्रियता से इनामी व शातिर बदमाशों में खलबली मची हुई है। जबकि अपराध पर अंकुश लगाने व अपराधियों की धर-पकड़ के लिए की जा रही कार्रवाई से अधिकांश बदमाश अंडर ग्राउंड हो चुके हैं।
....