फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मां कामाख्या धाम में फव्वारे, ओपन जिम और बटरफ्लाई पार्क बनेगा

विज्ञापन
कामाख्या धाम। संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। पूर्वांचल समेत बिहार के लोगों के आस्था के केंद्र करहिया स्थित मां कामाख्या धाम का पार्क अब आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। धाम को नवरात्र से पहले बड़ी सौगात मिली है। यहां बटरफ्लाई पार्क बनेगा। फव्वारा और ओपन जिम लगाए जाएंगे। अन्य विकास कार्यों के लिए 99 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

वन विभाग के प्रस्ताव को शासन से मंजूरी मिलने के बाद पहली किस्त के रूप में 50 लाख रुपये जारी किए गए हैं।
मां कामाख्या धाम में दर्शन-पूजन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। लोग यहां सपरिवार समय भी बिताते हैं। पर्यटन को बढ़ावा देने और पार्क के सुंदरीकरण के लिए वन विभाग ने वर्ष 2025 में शासन को प्रस्ताव भेजा था। मंजूरी के बाद पार्क में बटरफ्लाई पार्क और ओपन जिम सहित कई सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
बटरफ्लाई पार्क में तितलियों को आकर्षित करने वाले होस्ट पौधे लगाए जाएंगे। इससे पार्क में रंग-बिरंगी तितलियां मंडराती नजर आएंगी। श्रद्धालुओं और पर्यटकों के बैठने के लिए बेंच, पाथ-वे, प्रकाश और पेयजल की व्यवस्था भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें