राजापुर-मुर्तजीपुर के बीच लघु पक्का पुल लिए भूमि पूजन करते एमएलसी विशाल सिंह चंचल। संवाद
मुहम्मदाबाद। विकासखंड क्षेत्र के राजापुर से मुर्तजीपुर के बीच 4.64 करोड़ रुपये से बनने वाले लघु पक्का पुल का शिलान्यास बुधवार को विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रधान अश्वनी राय के प्रयासों की सराहना की, जिनके सहयोग से इस परियोजना को स्वीकृति मिली। बताया कि क्षेत्र में जल्द ही एक विद्युत उपकेंद्र के निर्माण के लिए भी धन स्वीकृत किया जाएगा। मुर्तजीपुर से राजापुर के बीच मगई नदी पर इस सेतु के बनने से राजापुर का करइल क्षेत्र से सीधा संपर्क स्थापित हो जाएगा।
पहले राजापुर के लोगों को अपने खेतों तक पहुंचने के लिए 16 किलोमीटर की यात्रा करनी पड़ती थी, जो अब घटकर मात्र एक किलोमीटर रह जाएगी। इस परियोजना से मुर्तजीपुर, हेमराजपुर, लौवाडीह, पारो और जोगा मुसाहिब सहित कई गांवों के लोगों को भी लाभ मिलेगा। शिलान्यास कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी डा. हर्षिता तिवारी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आनंद राय मुन्ना, हरिनारायण राय, विनोद राय, तिलकधारी राय, सत्यप्रकाश राय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अध्यक्षता राजेंद्र त्रिपाठी एवं संचालन राजेश राय ने किया।