फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालीस किग्रा छेना की मिठाई नष्ट कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
आगामी दीपावली पर्व के अवसर पर आम जनमानस को शुद्ध एवं स्वच्छ खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आदेश एवं जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में जांच अभियान चलाया गया। अभिहित अधिकारी अजीत कुमार मिश्र ने बताया कि मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को जखनिया तहसील क्षेत्र में चलाए गए अभियान में चार खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। इस दौरान संदेह के आधार पर नमूना लेकर चालीस किग्रा छेना की मिठाई नष्ट कराई गई। उन्होंने बताया कि अभियान में सरसों का तेल, एडिबल वेजिटेबल आयल, छेना की मिठाई एवं बेसन का लड्डू कुल चार नमूने लिए गए। इसके अलावा संदेह के आधार पर नमूना लेकर 40 किलो ग्राम छेना की मिठाई नष्ट कराई गई। दीपावली अभियान के तहत अब तक 11 नमूने लिए जा चुके हैं। जांच के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामपाल सिंह, अवधेश कुमार, गोपाल चंद्र, समला प्रसाद यादव, श्रीराम यादव, राजीव कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें