फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व पर्यटन मंत्री ने दिया भगवान भास्कर को अर्घ्य

विज्ञापन
सेवराई के परेमन शाह पोखरा पर परिवार की व्रती महिलाओं को अर्ध्य देते पूर्व कैबिनेट मंत्री ओम प्रक? - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के विभिन्न गंगा घाटों, तालाब और नहरों पर लोक आस्था का महापर्व छठ बृहस्पतिवार को धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। परेमन शाह पोखरा पर छठ पूजा समिति की ओर से तालाब के चारों तरफ रंगीन लाइट और चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी। भोर में घाट पर प्रदेश के पूर्व पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने परिवार के लोगों के साथ विधि-विधान से पूजन-अर्चन करते हुए भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। इससे पूर्व उन्होंने व्रती महिलाओं और आम जन से मुलाकात करते हुए उनका कुशल क्षेम जाना। इस दौरान उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ मची रही। बच्चों ने उड़ने वाले गुब्बारों और पटाखे फोड़ते हुए मनोरंजन किया। युवतियों ने जमकर सेल्फी ली। हर कोई इस मनोरम छटा को अपने कैमरे में कैद कर लेना चाहता था। क्षेत्र के मिश्रवलिया, मनिया, गोड़सरा, बकसड़ा, देवकली, भदौरा आदि गांव में छठ पर्व धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें