मेघरन सिंह स्टेडियम के खिलाड़ियों का इंडिया जूनियर टीम में चयन।
- फोटो : GHAZIPUR
करमपुर के मेघबरन स्टेडियम के दो खिलाड़ियों का चयन इंडिया जूनियर हॉकी विश्व कप के लिए हुआ है। करमपुर के कृष्णकांत सिंह के बेटे उत्तम सिंह और शिव कुमार राजभर के बेटे राहुल राजभर का चयन विश्व कप के होने से स्टेडियम सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष का विषय बना हुआ है। दोनों ही खिलाड़ी किसान परिवार से है। इन्होंने हॉकी के गुर मेघबरन सिंह एकेडमी में रहकर सीखा। एकेडमी के संरक्षक और पूर्व सांसद राधे मोहन सिंह ने बताया कि बचपन में ही दोनों खिलाड़ी यहां आ गये थे। उनकी कोचिंग एकेडमी में हुई। आज बड़े भैया का सपना पूरा हुआ। अनिकेत आजकल स्टेडियम की गतिविधियां देख रहे हैं। इसलिए इस उपलब्धि के लिए उनको भी बधाई। एकेडमी का आने वाला भविष्य भी सुखद है। कहा कि हमारी एकेडमी राष्ट्र के प्रति समर्पित है। इस समय हमारी एकेडमी के चार खिलाड़ी भारतीय टीम में खेल रहे है। राजकुमार पाल व ललित उपाध्याय हॉकी सीनियर टीम में खेल रहे है।