पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेयी की चौथी पुण्यतिथि भाजपा कार्यालय पर मंगलवार को मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों की प्रासंगिकता हमेशा बनी रहेगी। जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह ने कहा कि उनका व्यक्तित्व सरिता के समान था जो निरंतर प्रवाहित होता रहता था।
गोष्ठी में पूर्व जिलाध्यक्ष विजयशंकर राय ने कहा कि उनकी वाणी, विचार और दर्शन मात्र से कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार होता था। पूर्व विधायक कालीचरण राजभर ने लोकगीत गाकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, गुलाम कादिर राईनी, शैलेश कुमार राम, मनोज बिंद, मनोज सिंह, हरेंद्र यादव, अर्जुन सेठ ने विचार व्यक्त किया। संचालन प्रवीण सिंह ने किया। श्रद्धांजलि देने वालों में जिला महामंत्री दयाशंकर पांडेय, अवधेश राजभर, अच्छेलाल गुप्ता, शशिकांत शर्मा, सुरेश बिंद, दुर्गेश सिंह, विशाल चौरसिया, गोपाल राय, मयंक जायसवाल, दीपक सिंह आदि शामिल थे। दुल्लहपुर संवाददाता के अनुसार कमला पांडेय महिला महाविद्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर ग्राम प्रधान अमारी कमलेश चौहान, जिला संयोजक अनिल कुमार पांडेय, चंद्रिका सोनकर, अजय पंडित, स्वरूप गौड़, पप्पू चौहान, रामविलास चौहान, मंगरु यादव आदि उपस्थित थे। संचालन लालबहादुर चौहान ने किया।