गाजीपुर। सिद्धेश्वर प्रसाद प्रज्ञा संस्थान के सभागार में सोमवार को पूर्व विधायक स्वतंत्रता सेनानी स्व. सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह की 110वीं जयंती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व की चर्चा करते हुए उनके आदर्शों, त्याग एवं कर्तव्य निष्ठा को अपने चरित्र में उतारने का संकल्प लेने को कहा। इससे पहले उनके चित्र पर फूल-माला अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर डा. रणविजय सिंह, राकेश राय, संजय राय, अखिलेश यादव, सत्यप्रकाश यादव, कन्हैया खरवार, संजय खरवार आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेस नेता बृजेंद्र राय तथा संचालन डा. दिनेश कुमार सिंह ने किया। अंत में संस्थान के संयोजक अखिलेश्वर प्रसाद सिंह ने उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।