फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पहली बार जिले के 9 ग्रामीण स्टेडियमों में तैनात होंगे कोच

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जनपद के खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें खेलकूद का स्तर ऊंचा उठाने में कोच का मार्गदर्शन मिलेगा। जिले के 9 ग्रामीण स्टेडियमों में कोच की तैनात के लिए मंजूरी मिल गई है। ग्रामीण स्टेडियमों में कोच की तैनाती नहीं होने से अब तक संबंधित क्षेत्राें के खिलाड़ियों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ता था। खिलाड़ियों को जिला मुख्यालय व अन्य स्थानों का रुख करना पड़ता था। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में खेलकूद के मामले में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। विभिन्न प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने जिला, प्रदेश, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। ऐसे में कोच का मार्गदर्शन मिलने से उनका प्रदर्शन पहले की अपेक्षा और भी उत्कृष्ट हो जाएगा। कोच की निगरानी में वह विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा को तराशेंगे। शासन स्तर पर नई व्यवस्था की गई है। इसके तहत तय किया गया है कि जिला मुख्यालय की तरह ग्रामीण स्टेडियमों में भी कोच की तैनाती की जाए। इससे विभिन्न प्रकार के खेलकूद को बढ़ावा मिलेगा। इसी मंशा के तहत युवा कल्याण व प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से संचालित 9 ग्रामीण स्टेडियमों में एक-एक कोच तैनात किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि जिले के 9 ग्रामीण स्टेडियमों में एक-एक कोच की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें