फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बिजली आपूर्ति ठप करने के विरोध में उपकेंद्र पर धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
जखनिया। बिजली आपूर्ति ठप करने के विरोध में ग्रामीणों के साथ आजाद समाज पार्टी ने बृहस्पतिवार को जखनिया विद्युत उपकेंद्र पर धरना दिया। आरोप लगाया कि साहापुर सोमरराय गांव की बिजली आपूर्ति ठप कर दी गई। जबकि अधिकांश लोगों ने बिजली बिल का भुगतान किया है। प्रदेश सचिव विनय सागर की अगुवाई में पहुंचे गांव के लोग जखनिया विद्युत उपकेंद्र के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि शाहापुर सोम्मरराय में गोरखनाथ बौद्ध अपना बिजली बिल 12170 जमा कर चुके थे। इसके बावजूद उनका कनेक्शन काट दिया गया। बब्लू राम मुनेश्वर राम, रामफेर का केबिल कनेक्शन जबरदस्ती काटा दिया गया, जबकि सभी लोग समय से अपनी बिल जमा कर रहे थे। आरोप है कि कनेक्शन जोड़ने के नाम पर लोगों को परेशान किया जाता रहा। नन्हकू राम खेतावपुर ने बताया कि 26 दिसंबर से पूरे गांव सभा की लाइन काट दी गई है। उन लोगों को बताया गया है कि जब तक सभी गांव के कनेक्शनधारी बिल जमा नहीं करेंगे उनके कनेक्शन नहीं जोड़े जाएंगे। गांव में करीब 100 घर है। जेई अशोक सिंह ने कहा कि जिनका कनेक्शन काटा गया है वे विद्युत चोरी करते पाए गए हैं। ये लोग मीटर से तार काटकर बाईपास तरीके से कनेक्शन चला रहे थे। बिजली चोरी के मामले में विभागीय धारा 135 के तहत कार्रवाई की जाएगी। उप जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने कहा कि मामले की उचित जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, धरने की सूचना पर उप जिलाधिकारी रवीश गुप्ता मौके पर पहुंचे और आश्वासन दिया कि जिन लोगों के गलत कनेक्शन काटे गए हैं उनके कनेक्शन जोड़ दिए जाएंगे। किसी के साथ कुछ भी गलत हुआ है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें