फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्याकांड में सही धारा नहीं लगाने पर एसपी ने करंडा थानाध्यक्ष को किया लाईन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। करंडा थाना क्षेत्र के जमुआंव गांव में शिक्षक की हत्या मामले में सही धारा नहीं लगाने पर पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे ने सोमवार को करंडा थानाध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। बीते 17 जुलाई को जमुआंव गांव में दरवाजे पर ट्रैक्टर खड़ा होने के विवाद में पड़ोसियों ने अमितेश दुबे (48) के सिर और गर्दन पर ईंट से वारकर हत्या कर दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेने के साथ ही महिला सहित चार हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इधर परिजन और ग्रामीण शव लेकर एसपी आवास पहुंचे और आरोप लगाया कि करंडा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। जबकि सुनियोजित ढंग से हत्या की गई है। हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ था। इधर पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए करंडा थानाध्यक्ष कौशलेंद्र प्रताप सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें