फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में स्नान कर रहा किशोर डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई। श्रावण मास के पहले सोमवार को जलाभिषेक के लिए गहमर कोतवाली के नरवाघाट पर स्नान कर रहा एक किशोर गंगा में डूब गया। हादसे के बाद घाट पर लोग जुट गए। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों से उसकी तलाश कराई लेकिन देर शाम तक किशोर का पता नहीं चल सका। खुदरा पथरा गांव निवासी सुमित कुमार उर्फ छोटू (14) अपने मित्र के साथ सुबह सात बजे गंगा स्नान करने के लिए नरवा गंगा घाट आया था। नहाते समय दोनों अचानक गहरे पानी में चले गए। पास ही स्नान कर रहे लोगों ने किसी प्रकार एक किशोर को किसी तरह बचा लिया जबकि दूसरा सुमित गहरे पानी में डूब गया। उसके डूबने की सूचना पर परिवार सहित गांव में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थानीय गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश कराई। लेकिन शाम तक उसका पता नहीं चल सका। जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और जानकारी ली। ग्राम प्रधान कन्हैया राम ने बताया कि सुमित कक्षा नौ का छात्र था। चार भाई और तीन बहन में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें