फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: खाद्य पदार्थों की जांच, 10 नमूने लिए गए

विज्ञापन
मिठाई की दुकान से नमूना लेते खाद्य सुरक्षा विभाग के अ​धिकारी - स्रोत - विभाग
विज्ञापन
गाजीपुर। नवरात्र और दशहरा से पहले बाजार में मिलावटी खाद्य सामग्री पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग सक्रिय हो गया है। जिलेभर में विशेष अभियान चलाकर कुल 10 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय आरसी पांडेय ने बताया कि 18 सितंबर को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने शिवम जलपान गृह, बाराचवर मुहम्मदाबाद से बर्फी और खोया, शिवम एंड शुभम किराना स्टोर, पातालगंगा चट्टी से चाय और बादाम के नमूने लिए। शुक्रवार को रिलायंस रिटेल लिमिटेड, मालगोदाम रोड से सिंघाड़ा आटा (ग्रह लक्ष्मी ब्रांड), कूट्टू आटा, केला पापड़, साबूदाना, देशी घी (ज्ञान ब्रांड) और मूंगफली के नमूने लिए गए। सभी नमूने खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजे गए हैं। बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत कार्रवाई की जाएगी। नमूना संग्रह अभियान में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुमन कुमार मिश्र के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों गुलाबचंद गुप्त, पंकज कुमार कन्नौजिया, अरविंद प्रजापति, धनंजय सिंह, वीरेन्द्र यादव और बिपिन कुमार गिरी की टीम शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें