फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक मुख्यालयों पर गरजे रोजगार सेवक

Mon, 11 Jan 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नियमित करने की मांग को लेकर रोजगार सेवकों ने सोमवार को जिले के 16 ब्लाकों के मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर धरना दिया। मुख्यमंत्री के नाम लिखे गए पोस्टकार्ड को पोस्ट किया गया जिसमें सरकार से वादा निभाने का आग्रह
विज्ञापन


किया गया था। रोजगार सेवकों ने चेतावनी दी कि उनकी मांग पर अमल नहीं किया गया तो 29 जनवरी से जिला मुख्यालयों पर बेमियादी आंदोलन किया जाएगा।

सदर ब्लाक में सोमवार को धरना के दौरान ग्राम रोजगार संघ के जिला मंत्री गुलाब बिंद ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने कहा था कि अगर उनकी सरकार बनी तो ग्राम

पंचायतों में तैनात ग्राम रोजगार सेवकों को नियमित किया जाएगा। सपा की सरकार बने चार साल हो गए लेकिन उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया। सपा प्रमुख को याद दिलाने के लिए पोस्टकार्ड लिखने और धरना देकर उन्हें
विज्ञापन


वादा याद दिलाने का काम किया गया। अपनी मांग को लेकर ग्राम रोजगार सेवक 29 जनवरी से जिला मुख्यालयों पर बेमियादी आंदोलन करेंगे। इसके बाद आठ फरवरी से लखनऊ में अनिश्चितकालीन आंदोलन करेंगे। इस मौके पर महेंद्र

कुमार, अनिल कुमार, बिंदू देवी, उमेश कुमार, दीपक सिंह यादव, शशिबाला देवी, क्रांति बिंद, राजीव कुंवर, संजय कुमार मेहता आदि मौजूद रहे।

सुहवल संवाददाता के मुताबिक, सरकार की वादाखिलाफी ने नाराज ग्राम रोजगार सेवक संघ के सदस्यों ने रेवतीपुर ब्लाक पर धरना दिया। पिन्टू पांडेय के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। सहायक विकास अधिकारी लालमन मौके पर पहुंच

कर उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन रोजगार सेवक नहीं माने। ब्लाक अध्यक्ष पिंटू पांडेय ने कहा कि हम अपनी उपेक्षा कभी बर्दास्त नहीं करेंगे। सपा सुप्रीमो अपने वादे से मुकर रहे हैं। उन्होंने रोजगार सेवकों को राज्य कर्मचारी का

दर्जा देने, उन्हें नियमित करने और वेतन भुगतान करने की मांग की। धरना प्रदर्शन में राधेश्याम यादव, बलवंत सिंह, योगेश कुमार, राकेश यादव, राजेश कुमार भारती, राम प्रवेश, कामेश्वर प्रसाद मौजूद रहे। बिरनो संवाददाता के मुताबिक,

ग्राम रोजगार सेवकों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर ब्लाक मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश सरकार के विरोध में नारेबाजी की। रोजगार सेवकों ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पोस्टकार्ड भेजकर वादा निभाने की

मांग की। ब्लाक अध्यक्ष मिथिलेश कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश सरकार अपने वादे से मुकर रही है। आश्वासन के बाद भी उन्हें नियमित नहीं किया गया। उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो विधानसभा का घेराव करने के लिए बाध्य होंगे। इस

मौके पर रामदुलार यादव, दिनेश  कुशवाहा, रुकसाना खातून, प्रदीप यादव,  राघवेंद्र कुमार, रामानंद चौहान, दिनेश कुमार,  राजेश कुमार आदि उपस्थित  थे।

मुहम्मदाबाद संवाददाता के मुताबिक, ग्राम  रोजगार सेवकों ने ब्लाक मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश सिंह, विरेन्द्र, रमेश, राधेश्याम, प्रमोद, जाफर, पिन्टु राम, राकेश यादव, मीना, शीला देवी, सुशीला शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें